मावली : महिला मार्च मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान देने का संकल्प लिया।

मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के खेमली ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीप मेगा इवेंट्स को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। उसमें स्वीप मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया की लोक सभा आम चुनाव 154 मावली विधान सभा क्षेत्र के 266 बूथों पर मतदाताओं से मतदान देने की अपील कर सतरंगी सप्ताह के छठे दिन महिला रंगोली ,महिला मार्च ,और वोट करूंगी तभी तो बढूंगी 26 अप्रैल2024 को चुनाव का पर्व, देश का गर्व, आओ बूथ चले महिलाओं द्वारा नारो की गूंज हुई “सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो” मारो केनो वोट देनो की आगाज के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें मुख्य अतिथि चुनाव रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी मन सुखराम डामोर, अध्यक्षता प्रधानाचार्य सूरज महेश्वरी, विशिष्ट अतिथि महेश चंद्र विजयवर्गीय, सुरेश कुमार देशबंधु, सुभाष चंद्र सुथार, धुलीराम डांगी, मूंगा राम उपस्थित हुए।

सर्वप्रथम मां सरस्वती को माला पुष्प द्वीप प्रजलन करने के बाद सभी अतिथियों को मेवाड़ी पगड़ी कुमकुम से तिलक उपरना ओढ़ा कर स्वागत अभिनंदन किया गया विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया प्रेम शंकर सालवी द्वारा मारो केनो वोट देनो पर गीत प्रस्तुत किया गया उपखंड अधिकारी डामोर ने बताया कहा कि मतदान दिवस पर सर्वप्रथम मतदान देने वाले मतदाता को प्रशंसा पत्र ऊपरना से सम्मानित किया जाएगा। और मतदान दिवस पर शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर मतदाताओं से अपील कर शपथ दिलवाई गई। प्रधानाचार्य महेश्वरी ने नारी शक्ति को मतदान देने में अग्रणी रहना चाहिए इसी क्रम में स्वीप टीम द्वारा अधिक से अधिक मतदान देने की गतिविधियां पर प्रकाश डालते हुए प्रेम शंकर सालवी के द्वारा गीत प्रस्तुत करने पर प्रशंसा पत्र मेवाड़ी पगड़ी उपरना से स्वागत अभिनंदन किया गया और रंगोली, पोस्टर, मेहंदी ,प्रतियोगिता हुई।

उसमें प्रथम आने वाली बालिकाओं को प्रशंसा पत्र मंचासीन अतिथियों द्वारा देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान स्वीप टीम के शांतिलाल मीणा, प्रहलाद बडगूजर, संजय रैगर, उपेंद्र मीणा, रमेश मेनारिया, हिमांशु ,बी एल ओ जीतेश सेन उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!