मावली : शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के चंदेसरा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्वाचन रजिस्ट्री अधिकारी मनसुख राम डामोर के निर्देशानुसार मतदाताओ से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील करते हुए स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी विकास अधिकारी शैलेंद्र पी खींची, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार के सानिध्य में स्वीप कार्यक्रम चंदेसरा में आयोजित हुआ। जिसमें स्वीप मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया की मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गतिविधियां पर प्रकाश डालते हुए पोस्टर, रंगोली,मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई गांव में कुल चार बूथ 181,182,183, तथा 184है जिसमें मतादाता करीबन 3844 हे 183बूथ पर कम प्रतिशत मतदान होने पर सभी विद्यालय परिवार बी एल ओ ने संकल्प लिया। इस बार शत प्रतिशत वोट देने के लिए आमंत्रण पत्र, मोबाईल फोन पीले चावल चिट्ठी लिखकर कर मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने सभी मतदाताओं को 26 अप्रैल 2024 को पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए कहा गया।विकास अधिकारी शैलेंद्र की खिंची द्वारा एक मत का महत्व का उदाहरण देते हुए सभी को शपथ द्वारा शत प्रतिशत मतदान देने के लिए अपील की गई इस दौरान आर पी सोहन लाल बुनकर, महेश चंद्र विजयवर्गीय,प्रेम चंद्र सालवी,शान्ति लाल, सुभाष चंद्र सुथार, संजय रैगर, बी एल ओ दीपक भावत, जुगल किशोर, दिनेश चंद्र जोशी उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!