उदयपुर लोकसभा सीट पर अफसर बनाम अफसर , मुद्दो से ज्यादा चर्चित चेहरे

उदयपुर लोकसभा सीट पर अफसर बनाम अफसर मुकाबले को पीएम मोदी के नाम पर चुनाव प्रचार कर भाजपा बनाम कांग्रेस बनाने की कोशिश है। भाजपा से परिवहन उपायुक्त मैदान में है तो कांग्रेस से पूर्व क्लेक्टर चुनावी मैदान में है । वहीं, बीएपी के चुनाव लड़ने से सीट पर टक्कर मानी जा रही है। आसपुर में हितेश मेघवाल, जीतू भाई मीणा, भंवरलाल कहते हैं- यहां बीएपी अच्छा काम कर रही है, लेकिन वोट भाजपा को ही देंगे। कोटड़ा बस स्टैंड पर मिले तलवंत मीणा बोले-वोट कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा को ही, मीणा ने कलेक्टर रहते कोटड़ा को नई पहचान दिलाई। उदयपुर शहर और देहात कांग्रेस के 10 पदाधिकारियों ने ऑफ रिकॉर्ड यह भी कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद के साथ प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेस के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक, कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारी ही सक्रियता के साथ दिखाई नहीं दे रहे हैं।

मुद्दा क्या : भाजपा प्रत्याशी डॉ. मन्नालाल रावत श्रीराम मंदिर, धारा 370, कन्हैयालाल हत्याकांड जैसे मुद्दों पर वोट मांग रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कलेक्टर ताराचंद मीणा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर मैदान में हैं। बीएपी के प्रकाशचंद्र भुज जल, जंगल, जमीन जैसे मुद्दों को उठा रहे हैं।

8 विधानसभा सीट में से 5 पर भाजपा, 2 पर बीएपी, 1 सीट पर कांग्रेस काबिज

मतदाता संख्या पुरुष 11,33,207 महिला 10,97,745 कुल 22,30,971

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!