ऋषभदेव : आमजन को मतदान हेतु जागृत करने के लिए ब्लॉक स्तरीय स्वीप बैठक का आयोजन
ऋषभदेव । लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर सहायक रिटर्निग अधिकारी (एसडीएम) खेरवाड़ा के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तरीय स्वीप बैठक का आयोजन पंचायत समिति सभागार ऋषभदेव में किया गया। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने की । बैठक में विकास अधिकारी केवाराम, अधिशासी अधिकारी दुर्गेश रावल, थानाधिकारी घनश्याम सिंह ,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश जैन ,उपकोष अधिकारी गोपाल मेनारिया, बाल विकास अधिकारी भारती भावसार , सहायक अभियंता जल संसाधन दीपक कुमार जैन ,सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सुमित मित्तल सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण , स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर , राजीविका के प्रतिनिधि एवम सदस्य व्यापार मंडल मंत्री महेंद्र कुमार ,टैक्सी यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र कुमार भोई सहित अन्य विभागों के कर्मचारी /अधिकारी उपस्थित रहे । बैठक में मतदाता जागरूकता बढ़ाने को लेकर पोस्टर ,बैनर, रैली निकाल कर ,विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से आमजन को मतदान हेतु जागृत करने के लिए आयोजन पर चर्चा की गयी ।
