मावली ब्लॉक के निजी स्कूल संगठन की कार्यशाला संपन्न 

मावली,ओमप्रकाश सोनी । ब्लाॅक के निजी स्कूल संचालको की एक दिवसीय मासिक कार्यशाला फतहनगर में होटल विनायक पैलेस में संपन्न हुई। जिसमे कई मुद्दों पर चर्चा की गई बैठक में आरटीई के भुगतान पर विशेष चर्चा की संचालको ने बताया पूरा सत्र हो जाने के बाद भी सरकार भुगतान नहीं करती है ओर कुछ स्कूल के तो करीब पांच साल से भुगतान बाकी चल रहा है। मगर सरकार इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं देती है। नर्सरी क्लास को बिना भुगतान के पढ़ाने को एडमिशन दे रही हैं। जिसका सभी ने विरोध किया। कार्यशाला में मावली, फतहनगर, सनवाड़, जेवाणा, खरताणा, घासा, पलाना, खेमली, गुडली, साँगवा, डबोक, जावड, थामला व पूरे मावली ब्लाॅक के स्कूल संचालक मौजुद कर रहे। नारायण लाल डाँगी, भरत विजयवर्गीय, ओमप्रकाश सोनी, अशोक दाधीच, सुरेश त्रिपाठी, शंभुपुरी , मंजु पालीवाल, भवानी शंकर , भागीरथ जाट, देवदत्त शर्मा, प्रवीण सिंह , हमेरसिंह, भगवान गायरी, तुलसी राम व्यास, डालचंद चौधरी, सुरेश कीर, हेमन्त लोहार सहित कई स्कूल संचालक ने भाग लिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!