मावली : नववर्ष बड़े धूमधाम से मनाया।
मावली, ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के घासा गांव मे नववर्ष के उपलक्ष्य में विवेकानंद विद्या मंदिर के सभी स्टाफ और बच्चों ने रास्ते से गुजरने वाले हर राहगीर के तिलक लगाकर व गुड बाँटकर सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी।जिसमे माही सेन, खुशी डाँगी, चक्षु डाँगी, भाग्यश्री, काजल, डिम्पल आदि बालिकाओ ने तिलक लगाकर सुभकामनाएं दी तो खुशी पुरोहित,देवकन्या पुरोहित व अन्य बच्चों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान संचालक नारायण लाल डाँगी, लता लोहार ,इन्द्रा डाँगी, मीना सेन, बीना खटीक, ममता झाला, जितेन्द्र सिंह झाला आदि मौजुद थे।
