जेएसजी प्लेटिनम की कलर्स नाइट का आयोजन सम्पन्न

जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत ने बताया की गत रविवार 7 अप्रैल को ऑर्बिट गार्डन एंड रिसोर्ट में ग्रुप की राजस्थानी थीम पर आधारित कलर्स नाइट का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बतौर अतिथि ग्रुप दंपति सदस्यों के माता-पिता गण ने शिरकत की । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर नवकार महामंत्र के साथ किया गया ।

ग्रुप अध्यक्ष विपिन जैन ने बताया की इस वर्ष ग्रुप में 6 नए दंपति सदस्यों को भी जोड़ा गया, उन्हें पद एव गोपनीयता की शपथ संस्थापक अध्यक्ष द्वारा दिलाई गई, साथ ही नव दंपति सदस्यों का उपरना व ग्रुप पिन लगाकर उनका स्वागत किया गया । कार्यक्रम में ग्रुप के दंपति सदस्यों और बच्चों को मिलाकर कुल 22 प्रोग्राम की प्रस्तुतियां दी गई। जिसमे एजुकेशन मोटिवेशन पर, घूमर नृत्य, रेट्रो थीम डांस, बालिका सुरक्षा, सात सहेलियां एक्ट, बागबा एक्ट, लेज़ी डांस और कई सुंदर प्रस्तुतियां ग्रुप के बच्चों, महिलाओं और पुरुष सदस्यों द्वारा दी गई ।

ग्रुप सचिव सुमित खाब्या ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी सदस्यों को पारितोषिक प्रदान किए गए एवम सभी कार्यकर्ताओ व आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया गया ।

कार्यक्रम में ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत, पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश जैन, मुकेश चपलोत, निवर्तमान अध्यक्ष आशीष रत्नावत, उपाध्यक्ष तनुजय जैन, सह सचिव लोकेश जैन, कोषाध्यक्ष पंकज जैन, पीआरओ एडमिन हेमेंद्र जैन, पीआरओ ग्रीटिंग्स हेमंत सिसोदिया, कार्यकारिणी सदस्य सहित लगभग 250 सदस्यों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन ग्रुप सदस्या कोमल जैन व निरुपमा घरबड़ा द्वारा किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!