नेशनल हाईवे पर खडे वाहनो में से डिजल चैरी की गैंग का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ, नितेश पटेल । टीडी पुलिस ने नेशनल हाईवे पर खडे वाहनो में से डिजल चैरी की गैंग का खुलासा,तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया।  5 अप्रेल को प्रार्थी रामलाल पिता अमरा कलाल निवासी टीडी ने रिपोर्ट दी कि उसके द्वारा संचालित नवीन पब्लिक स्कूल टीडी की 3 बसो मे से अलग अलग समय मे डिजल चोरी किया गया है तथा 1 को रात्री 2 से 3.30 बजे के बीच करीब 300 लीटर डिजल अज्ञात बदमाशानों द्वारा चोरी किया गया है।रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

टीडी थानाधिकारी फैलीराम, सउनि. अमर सिंह,कानि. सुरेन्द्र,सुरेश,महेन्द्रराम,राहुल,विपीन कुमार,चालक विरेन्द्र सिंह की टीम का गठन कर प्रकरण में दौराने अनुसंधान आस पास लगे सी.सी.टी.वी कैमरो से विडियो फुटेज प्राप्त किये जाकर माल मुल्जिमान की पतारशी की गई दौराने तलाश मुल्जिम दिनेश पुत्र पेमाजी मीणा,प्रेम पुत्र भंवर मीणा व सुरेश पुत्र खेमाजी मीणा निवासी डोडावली थाना नाई जिला उदयपुर को डिटेन कर पुछताछ एवं साक्ष्यो का संकलन किया गया।जिस पर तीनो व्यक्तियो का उक्त वारदात मे शामिल होना पाया पाया जाने से गिरफ्तार कर प्रकरण मे गहन पुछताछ करने पर बताया कि अलग- अलग वाहन लेकर रात्रि के समय नेशनल हाईवे/सुने मकानों के बाहर खडे वाहनों से डिजल चोरी करते है। इनके द्वारा हाईवे पर कई अन्य वारदाते करना भी पाया गया है। जिसके सम्बध गहन एवं मनोवेज्ञानिक तरीके से पुछताछ की जा रही है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!