कल्याणपुर : गश्त के दौरान अवैध सोपस्टोन से भरा ट्रकपकडा
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षेत्र के ढेलाना में थाना प्रभारी उम्मेदीलाल मय टीम गश्त कर रही थी। उसी दरम्यान ढेलाना हनुमानजी मंदिर के पास से एक ट्रक खैरवाड़ा की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया। ट्रक को रोककर पूछा सोपस्टोन से भरा ट्रक रॉयल्टी बिना जा रहा था। चालक जगदीश निवासी खानमीन के पास कागजात भी नहीं थे। 207 एमवी एक्ट में डिटेन कर थाना परिसर में वाहन खड़ा किया। साथ ही खनन विभाग को दुरभाष पर सुचना दी गई ट्रक व सोपस्टोन करीब 120000 रुपये है कार्यवाही में थानाधिकारी के साथ हेडकास्टेबल नगीनराम, दिलीपसिह,जितेन्द्रसिह, दिग्विजय शामिल थे ।
