ऋषभदेव : 14 वर्षो से फरार स्थायी वारंटी गिरफ़्तार

ऋषभदेव । स्थानीय थाना पुलिस ने वांछित अपराधियो के धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 14 वर्षो से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि वांछित अपराधियो के धरपकड़ हेतु गठित विशेष टीम कानि. भंवर सिंह एवं कानि. शिवप्रकाश द्वारा बुधवार को 14 वर्षो से फरार स्थायी वारंटी प्रकाश पिता लालू उर्फ लल्लू भाई पूनावाला उम्र 49 वर्ष निवासी पुलिस थाना मोइदपुरा,सूरत ,गुजरात को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । उक्त स्थायी वारंटी 2010 के प्रकरण वांछित होकर लंबे समय से फरार था ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!