राजस्थान स्थापना दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन,लोक कला संस्कृति विरासत से रूबरू हुए पर्यटक
राजस्थान दिवस व लोकसभा चुनाव को लेकर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस पर चुनाव का पर्व देश का गर्व थीम पर शनिवार को जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की ओर से लोक कलाकारों ने राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान आमचुनाव मे लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया वहीं मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ दिलाई गई। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जयसमंद में पर्यटकों का लोक कलाकारों की ओर से लोक गीतों पर मनोहारी, लाखा बंजारा, भूरिया नृत्य और गैर नृत्यों से न सिर्फ मनोरंजन किया, बल्कि राजस्थान की प्राचीन लोक कला के भी दर्शन कराए गए। इस दौरान कई पर्यटकों ने गवरी और गैर नृत्य का लुप्त उठाते हुए नज़र आये! इस दौरान पर्वत सिंह चुंडावत एसडीएम सलूंबर, सीखा सक्सेना उप निदेशक पर्यटन सलूंबर, मदनलाल नायब तहसीलदार जयसमंद, दयाचंद यादव बीडीओ जयसमंद, दिनेश पाटीदार बीडीओ झल्लारा, शंकर सामरिया बीपीएम राजीविका, सुरेश चंद्र खटीक अतिरिक्त विकास अधिकारी जयसमंद, खेमराज गमेती सहायक विकास अधिकारी जयसमंद, केसर सिंह ग्राम विकास अधिकारी, वीरपुरा उप सरपंच रामसिंह कंतोड़ा स्थानीय ग्राम पंचायत वीरपुरा ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद्र मीणा व अन्य कर्मचारी,ग्रामवासी उपस्थित रहे!
