समृद्ध समाज, राष्ट्र निर्माण में योगदान, समाज के विकास एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने को लेकर मेहतागढ़ मेनार में कल रविवार सुबह होगी बैठक
बैठक में समाज सुधार के लिए कई तरह के लिए जाएंगे निर्णय
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । समाज के सामाजिक विकास की गतिविधियों से सशक्त, समृद्ध समाज, राष्ट्र निर्माण में योगदान, समाज के विकास, सुधार एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने को लेकर मेहतागढ़ मेनार के अंबामाताजी नोहरे में कल रविवार 31 मार्च सुबह 9.30 बजे से मेनार चौखले सहित 16 गांवो के समाजजन की बैठक का आयोजन होगा। जिसमें समाज सुधार के लिए मौतबीर पंचों द्वारा कई प्रकार के निर्णय लिए जाएंगे जो निर्णय सभी गांव स्वीकार करेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, पूर्व सरपंच ओंकारलाल भलावत, मांगीलाल लुणावत, वरिष्ठ शारिरिक शिक्षक कन्हैयालाल दियावत ने बताया कि बैठक को लेकर तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार को मेनार गांव के ग्रामीण नोहरे में एकत्र हुए और बैठक के आयोजन के लिए सारी रूपरेखा तैयार की। उपसरपंच मांगीलाल सिंगावत, कन्हैयालाल ठाकरोत ने बताया कि इस बैठक में मेनार चौखला के अंतर्गत मेनार, रुंडेड़ा, वाना, खरसान एवं मेनार के साथ खेरोदा, वाना के साथ बांसड़ा, खरसान के साथ बाठरड़ा खुर्द, मावली डांगीयान, रुंडेड़ा के साथ इंटाली एवं इसके अलावा विजयपुरा, निलोद, रोहिड़ा, चौकड़ी, चौरवडी, फतेहनगर, गवारड़ी गांवो के मौतबीर पंच एकत्र होंगे तथा इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की कमेटी के माध्यम से समाज परिवर्तन के कार्य, शिक्षा, संस्कार, समरसता, ग्राम विकास, पर्यावरण, समाज सामाजिक विकास की गतिविधियों से सशक्त, समृद्ध समाज, राष्ट्र निर्माण में योगदान, समाज के विकास एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने को लेकर चर्चा की जायेगी।
