मावली : ग्रामीणों ने किया विरोध, नही बंद होना चाहिए महात्मा गांधी अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल
मावली,ओमप्रकाश सोनी । ब्लॉक के गुडली गाँव में सत्र 2023-24 से संचालित अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय जो कि पहले बालिका स्कूल था। ग्रामीणों की मांग पर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में क्रमोनत किया गया। जिसको बंद करवाने के लिये विद्यालय परिसर में सरकार के द्वारा निर्देशित sdmc के प्रस्ताव के तहत मीटिंग ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मावली प्रमोद सुथार व समस्त स्टाफ गण के समक्ष आयोजित की गई जिसमे sdmc ने एक सुर में अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल को बंद को लेकर प्रस्ताव रखा गया। जिसका ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया गया और प्रस्ताव पारित नहीं होने दिया ग्रामीणों का कहना है अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल के खुलने से बालिकाओं व बच्चों के शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है । महेंद्र कुमार बारबर, बाबूलाल डांगी, शंकर लाल डांगी, प्रकाश डांगी, अंबालाल मेघवाल ,अनिता सुथार आदि मौजूद थे।
