मावली : दो दिवसीय कार्यशाला का समापन
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के स्वामी विवेकानंद मॉडर्न विद्यालय जवान जी का खेड़ा तथा मावली गांव में एफ एल एन आधारित दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें आर पी सोहनलाल बुनकर द्वारा प्रशिक्षण स्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संभागियों को FLN के माध्यम से सीखने सीखाने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। जिसमें (SRG) स्टेट रिसर्च ग्रुप के सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि मावली ब्लॉक के एक से पांच तक पढ़ाने वाले करीबन सैकड़ो शिक्षकों ने दिनांक 27/3/24 से28/3/24 तक दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया इस प्रशिक्षण में FLN पर आधारित आकलन एवं मूल्यांकन की समझ हिन्दी अंग्रेजी गणित विषय पर समझ विकसित कर सकेंगे। बच्चों का सर्वांगीण विकास शिक्षा के माध्यम से किया जा सकता है। इस दौरान एस आर जी योगेश जैन, सुरेश कुमार देशबंधु , के आर पी महिपाल सिंह चौधरी, यशवंत कुमार आमेटा, सुरेश चंद्र टांक, भावना पुरोहित, रामरतन कोठारी, विजय कुमार आमेटा, ओम प्रकाश किराड़, कविंद्र शर्मा उपस्थित रहे । समापन के दौरान संभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रेम चंद्र सालवी,नीलू जैन, दिनेश नलवाया,मंजू लोहार, ज्योति शर्मा, इंदिरा तलेसरा, चन्द्र शेखर, रेखा मीणा,गुड़िया शर्मा आदि द्वारा गीत भजन की प्रस्तुतिया दी गई ।
