अवैध बजरी से भरा बिना नंबर का डंपर जब्त, पहाड़ा थाना पुलिस की लोकसभा चुनाव मद्देनजर नाकाबंदी में कारवाई
खेरवाड़ा,सत्यवीर सिंह पहाड़ा । उपखंड नयागांव के पहाडा थाना क्षेत्र में अवैध बजरी गुजरात की ओर से ले कर आ रहा डंपर को जब्त कर कार्यवाही की । पहाड़ा थानाधिकारी गणपत सिंह राठौड़ ने बताया कि। दोपहर 1 बजे के आस पास रानी बोर्डर पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नाकाबंदी की जा रही थी इसी दौरान गुजरात बोर्डर की ओर से एक बिना नंबर का डंपर आया जिसको रुकवाया, जिसमे चेक करने पर डंपर में बजरी अवैध रुप से गुजरात से रानी बॉर्डर होते हुवे डेरी की तरफ़ जा रहा था, डंपर में 24 टन अवैध बजरी भरी हुई थी , डंपर को एमवी एक्ट 207 में कारवाई करते हुवे जब्त किया जाकर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया और आगे की कारवाई हेतु खनन विभाग ऋषभ देव को सूचित किया गया । बजरी मय डंपर मूल्य 35 लाख के करीब हैं। खनन विभाग द्वारा आगे की कारवाई की जा रही है। इस कारवाई में थाना अधिकारी गणपत सिंह राठौड़ के साथ किशोर कुमार 2893 कांस्टेबल, अजित सिंह 58 कांस्टेबल, थानेश्वर 2683 कांस्टेबल, राकेश कुमार 3267 कांस्टेबल की अहम भूमिका रही।
