आगामी त्यौहारो व चुनाव को मध्यनजर रखते हुये थाना स्तर पर सीएलजी व शांति समिति बैठक का आयोजन
सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । सराडा थाने मे सराडा वृताधिकारी मदन कुमार विश्नोई की अध्यक्षता मे थाना स्तर की सीएलजी व शांति समिति मिटिंग का आयोजन किया गया।मिटिंग मे आगामी चुनाव, त्यौहार,पर्वो को मध्यनजर रखते हुये आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करने एवं आपसी सामंजस्य,भाईचारे के साथ सभी समुदाय के लोगो को मिलकर धार्मिक त्यौहार मनाने का आव्हान किया। आयोजन करने वाले संगठनो को आयोजन की व्यवस्था सही कराने के बारे मे दिशा निर्देश दिये गये।असामाजिक तत्वो को चिन्हीत करने व उनकी सुचना पुलिस को देने के बारे मे हिदायत दी गई।मिटिंग मे सीएलजी सदस्य,शांति समिति सदस्य,पुलिस मित्र,ग्राम रक्षक आदि ने भाग लिय।
