ऋषभदेव : विश्व जल दिवस पर लघु नाटिका , डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शनी एवं वाटर प्लांट का भ्रमण संपन्न

ऋषभदेव,शुभम जैन । विवेकानंद केंद्र विद्यालय, ऋषभदेव में विशेष प्रार्थना व्यवस्था में विश्व जल दिवस कार्यक्रम विवेकानंद सभागार में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित 17 एसडीजी के लक्ष्य को पाने के लिए विवेकानंद केंद्र विद्यालय, ऋषभदेव में 17 एसडीजी गोल के आधारित प्रतिमाह विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसी के तहत पांचवा लक्ष्य’स्वच्छ जल एवं स्वच्छता’ के तहत विश्व जल दिवस पर कक्षा नवीं के विद्यार्थियों द्वारा लघु नाटिका का रंगमंच पर अभिनय किया गया। प्रोजेक्टर पर डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित कर विडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया गया कि जल ही कल है और जल ही जीवन। विश्व जल संकट से जूझ रहा है। जिसके कारण बच्चों का जीवन और भविष्य खतरे में है। सुरक्षित पीने का पानी स्वास्थ्य और जीवन यापन के लिए बहुत जरूरी है। दुनिया में तीन फीसदी से कम ताजे पानी के स्त्रोत हैं और यह आंकड़ा कम ही होता जा रहा है। तेजी से जनसंख्या वृद्धि, शहरीकरण, कृषि उद्योग और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में पानी की बढ़ती जरूरत के कारण जल की मांग बढ़ती जा रही है। लेकिन जलवायु परिवर्तन, वर्षा के बदलने का पैटर्न और मौसम से जुड़ी घटनाएं पानी की कमी को और बढ़ा रही हैं। ऐसे में विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य इन समस्याओं की गंभीरता को समझना और निवारण के लिए प्रयास करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती विजय श्री यादव ने बताया कि

इस वर्ष जल दिवस का थीम ‘शांति के लिए जल’ है। यानि जब हम पानी के लिए सहयोग करते हैं तो एक सकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकते हैं, सद्भाव को बढ़ावा देना, समृद्धि पैदा करना और साझा चुनौतियों का सामना करना। इस विश्व जल दिवस के मौके पर हम सभी को पानी के लिए एकजुट होने और शांति के लिए पानी का उपयोग करने व एक स्थिर और समृद्ध भविष्य की नींव रखने की जरूरत हैभारत में जल संरक्षण पर फोकस करने की महती आवश्यकता है।

भारत के लिए जल दिवस की मुख्य थीम ‘पानी बचाएं’ हैं। भारत में व्यक्तिगत कार्यों के जरिए जल संरक्षण की आवश्यकता पर लोगों को जोर देना है। लाइफ कैंपेन के प्रमुख संदेशों में लोगों को जल संरक्षण के लिए जिम्मेदारी लेने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रोत्साहित करता है। जेजेएम, राष्ट्रीय जल मिशन, विश्व जल दिवस 2024 के प्रमुख संदेशों, मिशन लाइफ एक्शन प्वाइंट समेत इस कैंपेन के कुछ मुख्य संदेश हैं।

कार्यक्रम के पश्चात आर. एस. डब्ल्यू. एम. मिल कैंपस में वाटर प्लांट का भ्रमण करवाया गया। वाटर प्लांट में इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड अनिल दलावत ,असिस्टेंट मैनेजर एंथोनी जोसेफ ने विद्यार्थियों को अशुद्ध पानी को रीसायकल कर उपयोगी बनाने की प्रक्रिया को बताया एवं छात्र को जल संरक्षण के लिए विभिन्न प्रयोग बताएं।

इस अवसर पर अंकित राय, एशी जोसेफ,मंजूलता गौर ,राकेश पंचाल, प्रतिभा नौगामा,निशा जैन ,शोभा जैन ,भगवती लाल तेली एवं अजय बाबू भी उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!