बागीदौरा विधानसभा के उपचुनाव BAP से जयकृष्ण को मिला टिकट

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ बागीदौरा विधानसभा के उप चुनाव भी साथ में करने का निर्णय लिया है। 26 अप्रैल को होने वाले उप चुनाव को लेकर अब यहां प्रत्याशी चयन में भाजपा और कांग्रेस में मंथन चल रहा है वहीं भारतीय आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी जयकिशन पटेल का नाम तय हो चुका हैं। विधानसभा चुनाव में पटेल दूसरे नम्बर के प्रत्याशी थे। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया को 46 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। वहीं भारत आदिवासी पार्टी की प्रत्याशी जयकृष्ण पटेल को 27 फीसदी और तीसरे स्थान पर रही भाजपा प्रत्याशी कृष्णा कटारा को 20 फीसदी मत प्राप्त हुए थे।

भाजपा के पास पहली बार खाता खोलने का मौका

मालवीया के भाजपा में शामिल होने के कारण यहां उप चुनाव हो रहे हैं। भाजपा इस सीट पर आजादी के बाद से आज तक अपना खाता नहीं खोल सकी हैं। ऐसे में अब मालवीया भाजपा में होते हुए यह सीट जीतने का अच्छा मौका है।

भाजपा पूर्व प्रत्याशी कृष्णा कटारा को यहां से फिर मैदान में उतार सकती है, लेकिन उनकी अदावत क्षेत्र के पुराने नेता खेमराज गरासिया से कई बार देखने को मिली है, जिससे पार्टी किसी नए नाम पर भी विचार कर सकती है। वहीं कांग्रेस के लिए यह गढ़ बचाना बड़ी चुनौती है क्योंकि क्षेत्र के कई प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के इस गढ़ में अब प्रत्याशी ढूंढना ही पार्टी के चिंता का विषय है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!