खेरवाड़ा नगर पालिका के गठन पर अंतरिम रोक

खेरवाड़ा । हाई कोर्ट ने टीएसपी क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से ग्राम पंचायत पोगरा कला का राजस्व गांव मोथली व ग्राम पंचायत बडला का राजस्व ग्राम झोसावाडा को मिलाकर नगर पालिका खेरवाड़ा बनाए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए अंतरिम रोक लगा दी है। याचिका करता डॉक्टर देवनारायण मीणा के माध्यम से याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने सरकार से जवाब तलब किया है । उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 23 अगस्त 2023 को अधिक सूचना जारी कर ग्राम पंचायत पोगरा कला के राजस्व ग्राम मोथली व ग्राम पंचायत बडला का राजस्व ग्राम झोसावड़ा को मिलाकर खेरवाड़ा को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी की थी। यह ग्राम टीएसपी क्षेत्र के थे जिनको राज्य सरकार ने अपनी अधिसूचना से नगर पालिका बना दिया। जबकि राज्य सरकार को संविधान की पांचवी अनुसूची के तहत टीएसपी क्षेत्र में नगर पालिका गठन का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने अतिरिक्त महा अधिवक्ता प्रवीण खंडेलवाल को नोटिस देते हुए अगली सुनवाई पर जवाब तलब किया है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!