सोमपुरा शिल्पी ब्राह्मण समाज ने रजत पालकी में शिवजी को नगर भ्रमण कराया

ऋषभदेव । नगर के शिवालयों में विविध अनुष्ठान के शोभायात्रा निकाली गई। सुबह 10 बजे सोमपुरा शिल्पी ब्राह्मण समाज की ओर से सोमनाथ मन्दिर से रजत पालकी में शिवजी को बिराजित कर नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः मन्दिर पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस दौरान युवक-युवतियों एवं महिलाओं द्वारा गरबा नृत्य किया गया। इधर, सोमनाथ महादेव, आनंदेश्वर, ऋषभदेव मंदिर, एकलिंगनाथ, वैद्यनाथ, ठेकाणेश्वर, मसानिया महादेव, आमलियाछोड़ गुफा महादेव मंदिर, नीलकंठ सूर्य कुण्ड बगीचा, मंशापूर्ण गौरंबा विट्ठलनाथ बिलख पिपलेश्वर मंदिरों में दिनभर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। मंदिरों में रुद्राभिषेक, रुद्री पाठ, शिव चालीसा आदि पूजा विधान हुए। सोमनाथ महादेव मंदिर पर विशेष झांकियां सजाई गई। मंदिरों में भजन संध्या एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया गया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!