ग्रामीण महिलाओं ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

सलूम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । आदर्श शिक्षा समिति सलूम्बर एवं सलूंबर शेयर एंड केयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बनोडा में ग्रामीण महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामुदायिक संघचालक मीना वरनोती ने कहा कि जरा ले झांक तू भीतर असीम शक्ति भरी तुझमें बसी है पार्वती तुझमें तो काली भी बसी तुझमें तेरे खातिर नहीं इक दिन तू ही हर दिन तेरा हर दिन मिटा दे जड़ से अब उसको भरी जो बेबसी तुझमें। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एडवोकेट पायल कुमावत ने नारी को सम्मान देने तथा नारी के समर्पण के लिए महिलाओं का आभार जताने के लिए प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है समाज में महिलाओं को समानता का हक दिलाना है महिलाओं को सशक्त बनाना है।आज हम महिलाओं की शक्ति सहनशीलता और असीम संभावनाओं का जश्न मनाते हैं भविष्य को गढ़ने वाली डॉक्टरों एवं वैज्ञानिकों से लेकर युवा मन को सिंचने वाली शिक्षिकाओं तक परिवारों एवं समुदाय को संवारनेवाली माताओं एवं बेटियों तक हम सभी का प्रभाव अथाह है।कार्यकर्ता शीला रावत ने कहा कि हम सब मिलकर लिंग समानता की दिशा में प्रगति को तेजी से गति दे सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्जवल भविष्य बना सकते हैं महिलाओं की आवाज एवं सपने मायने रखते हैं एवं महिलाओं की ताकत एक प्रेरणा हैं।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें अपनी अनोखी यात्रा को अपनाने सीमाओं तथा बाधाएं तोड़ने की याद दिलाता रहा है हम सब मिलकर एक ऐसा देश बनाए जहां समानता हकीकत बन जाए। कार्यक्रम में संस्था के कार्यक्रम अधिकारी नारायण सेन ने कहा कि आज के दिन दुनिया भर में महिलाओं को सांस्कृतिक राजनीतिक और सामाजिक आर्थिक वर्गों में विभिन्न भूमिकाएं निभाने के लिए पहचाना जाता है और उसको सम्मानित किया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को उनकी क्षमताएं प्रदान करने एवं महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को बेहतर अवसर प्रदान किया जाना चाहिए।सामुदायिक संघचालक सविता सालवी ने कहा कि आज महिलाओं ने समाज को विकसित बनाने में अहम भूमिका निभाई है वे घरेलू कामों के अलावा समाज के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों में भी अपने कौशल का प्रदर्शन करती हैं उनका योगदान शिक्षा सेवा विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं कई अन्य क्षेत्रों में बेहद खास हुआ है।कांऊसलर पुनिता ने बताया कि आज हमारे प्रदेश में राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना डिजिटल लिटरेसी कंप्यूटर प्रशिक्षण शिक्षासेतु योजना उद्यम प्रोत्साहन योजना अमृतहाट उड़ान योजना महिला एवं बाल विकास के श्रेष्ठ कार्यों का सम्मान वन स्टॉप सेंटर महिला हेल्पलाइन(181) महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क योजना एवं लखपति दीदी योजना संचालित है। आओ आज हम सभी प्रण लें कि हम वंचित महिलाओं को योजनाओं से लाभान्वित कराने का प्रयास करेंगे। समारोह में निर्मला प्रजापत भंवरीबाई उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!