थरोडा ठेके से 1 लाख रूपये की शराब चुराने व सूने मकान मे चोरी करने वाली गैंग के 5 शातिर चोर गिरफ्तार, ठेके से चुराई शराब बरामद
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ, नितेश पटेल। सलूंबर जिले के सराडा थाना क्षेत्र के थरोडा मे शराब ठेके से 1 लाख रूपये की शराब चुराने व सूने मकान मे चोरी करने वाली गैंग के 5 शातिर चोर गिरफ्तार कर ठेके से चुराई शराब बरामद की।
थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया की 16 फरवरी को प्रार्थी मांगीलाल कलाल निवासी सेमारी द्वारा एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की की प्रार्थी की अंग्रेजी एवं देसी शराब की दुकान थरोडा में स्थित है जिसको प्रार्थी का सेल्समेन रात्रि में दुकान बंद कर घर चला गया जिसमें 16 की रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा खिडकी की ग्रिल तोड़कर उसमें रखी करीब 1 लाख की अंग्रेजी शराब चुरा कर ले गए वगेरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी किया गया था।
थानाधिकारी ने बताया की दौराने अनुसंधान प्रकरण हाजा के चोरी के माल मुलजिमान की पतेरसी हेतु थाना स्तर से एक टीम का गठन किया गया इसी दौरान थाना प्रताप नगर में अभियुक्तो द्वारा उक्त घटना की वारदात करना स्वीकार किया।जिस पर प्रकरण में अभियुक्त रतन,रतिया पुत्र भगवान मीणा,सुरेश उर्फ ऊर्जा पुत्र देव मीणा,नरेश सेन पुत्र गौतम सेन निवासी गावड़ा पाल,स्वरोज खान पुत्र अकबर खान एवं पशुवर खान पुत्र अकबर खान निवासी बाहर का शहर सलूंबर को गिरफ्तार कर प्रकरण में चोरी किया माल मसूरका अंग्रेजी शराब की पेटी करीब 1 लाख रुपए की बरामद की गई।
इसके अलावा थाना हाजा के प्रार्थी कल्याण सिंह के सूने मकान में अज्ञात मुलजिमान द्वारा चोरी करना व पास ही मंदिर में ताला तोड़ ज्ञात मुलजिमान द्वारा मंदिर की दान पेटी से रुपया चोरी करना की प्राप्त रिपोर्ट पर वर्णित उपयुक्त गुना को गहन पूछता करने पर उक्त प्रकरण का माल मसरूका बरामद किया गया एवं अनुसंधान किया गया।उक्त अभियुक्त रात्रि में सूने मकान का ताला तोड़ चोरी करने के आदी हैं।
