प्रशिक्षण के चौथे दिन ध्वज शिष्टाचार, मार्चपास्ट का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । पेसिफिक यूनिवर्सिटी देबारी, उदयपुर में चल रहे हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य मुख्यालय उदयपुर के सात दिवसीय स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन राज्य आयुक्त प्रदीप मेघवाल ने आज प्रशिक्षण के चौथे दिन प्रशिक्षण शिवर में सभी संभागियों को प्रातः काल दौड़ एवं योगा ,ध्वज शिष्टाचार, मार्चपास्ट ,ड्यूटी लीडर चेंज का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर जिला सचिव मदनलाल वर्मा, जिला ऑर्गेनाइजर गाइड शांता वैष्णव, ब्लॉक सचिव खेरवाड़ा प्रकाश चंद्र कटारा,ब्लॉक सचिव कुराबड़ व गाइड कैप्टन तुलसी चंडात मौजूद थे।

प्रशिक्षण शिवर में निरीक्षण के लिए आज सहायक राज्य संगठन आयुक्त रिपुदमन गिल, राज्य मुख्यालय आयुक्त, वीरेंद्र चौबीसा, राज्य सचिव नरेंद्र ओदिच्य दो बजे औचक निरीक्षण करने पहुंचे और निरीक्षण के बाद सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!