धूमधाम से जयसमंद महोत्सव का हुआ आयोजन: योग से शुरू रस्साकसी मे दिखाया दमखम,तो पाल पर होली जैसी जमी गैर,जयसमंद झील के इतिहास की पीपीटी ने करवा दिया सलूंबर जिले के सभी ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन
सलूम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । जिले को पर्यटन मानचित्र पर उतारने और यहां की प्राकृतिक ओर ऐतिहासिक धरोहरों से दुनिया को रूबरू कराने की मंशा से सलूम्बर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की पहल रंग लाई।जयसमंद महोत्सव के रूप में जिला कलेक्टर के विजन और नवाचार ने मंगलवार को मूर्त रूप लिया।इसका जनप्रतिनिधियों,आमजन और पर्यटकों ने दिल खोल कर स्वागत किया।
एक दिवसीय जयसमन्द महोत्सव का आगाज प्रातः काल जयसमन्द पाल पर स्थित नरबदेश्वर महादेव मंदिर में दीप प्रज्जवलन एवं पूजा अर्चना होने के साथ ही योग के साथ हुआ।जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू एवं सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा के अलावा कई विभागों के उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा स्थानीय ग्रामीणों ने पहली बार जयसमन्द पाल पर बने गार्डन मे
योग किया।दिनभर झील की पाल पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे स्थानीय व जिले भर की प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।यही नही देशी खेलों से बच्चो से लेकर युवाओं महिलाओं,बुजुर्गों ने भी खेल में जबरदस्त आंनद लिया।महोत्सव का आगाज सुबह योग के साथ हुआ वही दीपदान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।जयसमन्द पाल से रूठी रानी महल तक ट्रैकिंग का आयोजन हुआ जिसमें जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू एवं एसीईओ अनिल पहाड़िया सबसे पहले रूठी रानी महल पहुंचे।
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने कहा की ट्रैकिंग नियमित करनी चाहिए जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहें और हम नियमित ट्रेकिंग से निरोगी रहेंगे।कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब साढ़े छह बजे दीप प्रज्वलन के साथ योग प्रशिक्षक बालकृष्ण आमेटा के निर्देशन में ग्रीवा संचालन, स्कंद संचालन,कटी संचालन,घुटना संचालन,ताड़ासन सहित कई योगा करवाये गये।उसके बाद बच्चो,युवाओ से लेकर पुरुष व महिलाओ ने रस्सा-कस्सी,रूमाल झपट्टा,कुर्सी रेस ओर चम्मच रेस मे अपना दमखम दिखाया।उसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने जयसमंद झील की पेंटिंग बनाकर चित्र प्रतियोगिता में भाग लिया।इसके पश्चात मैजिक शो समेत कई कार्यक्रम सांस्कृतिक नृत्य,कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे एकलव्य मॉडल और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरपुरा की छात्राओ द्वारा कालबेलिया और जल जमना रो पानी पर नृत्य प्रस्तुत किए।उसके बाद गैर नृत्य का आयोजन हुआ जिसमें कलाकारों के साथ- साथ स्थानीय विधायक सहित कई लोग झूम उठे।शाम को जयसमंद झील के इतिहास का वर्णन कथा के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।जिसे गलालिन व वक्ता की कथा भी कह सकते हैं।उसके बाद केवड़ा उमावि की शिक्षिका सोनल कंठालिया द्वारा जयसमंद झील के इतिहास को लेकर पीपीटी का प्रस्तुतिकरण किया गया जिसको सभी ने सराहा।सभी खेलों ओर गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति-पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मान दिया जाएगा।उसके बाद नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना और दीपदान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
व्यापार मंडल जयसमंद एवं नवयुवक मंडल जयसमंद के सदस्यों द्वारा सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा व सलूंबर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।अतिथियों के संबोधन के पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को प्रस्तुति पत्र व मोमेंटो प्रदान किए गए।
मैच निर्णायक वासुदेव चौबीसा व यशपाल खटीक ने बताया कि रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में पुरुषों की 14 टीमों, महिलाओं की 2,छात्राओ की 2 तथा छात्रो की 2 टीमों ने हिस्सा लिया।रस्सा कस्सी पुरुष वर्ग में पंचायत समिति जयसमंद की टीम विजेता एवं कृषि विभाग जयसमंद की टीम उपविजेता,महिला वर्ग में राजीविका समूह की टीम प्रथम और द्वितीय,छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरपुरा प्रथम तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गातोड़ द्वितीय,छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरपुरा प्रथम व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गातोड़ द्वितीय रही।चम्मच रेस मे छात्र वर्ग में दिनेश पटेल वीरपुरा, मनन पटेल वीरपुरा, राकेश मीणा गातोड़, छात्रा वर्ग में हेनल सेवक वीरपुरा,निकिता पटेल वीरपुरा, निशा पटेल वीरपुरा क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।कुर्सी रेस में छात्र वर्ग में सुरेश मीणा और रामलाल मीणा गातोड छात्रा वर्ग में गीता मीणा और जाह्नवी लोहार वीरपुरा,महिला वर्ग में मंजू देवी शर्मा व रेखा देवी शर्मा राजीविका समूह जयसमंद क्रमशः प्रथम और द्वितीय रहे।रुमाल झपट्टा में महिला वर्ग में राजीविका समूह अमरपुरा व राजीविका समूह वीरपुरा, छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गातोड़ व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरपुरा, छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरपुरा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गातोड़ क्रमशः प्रथम और द्वितीय रहे।पेंटिंग प्रतियोगिता में नवनीत मीणा देवपुरा, विशाल नाथ जोगी बड़गांव, मंथन सोमपुरा गातोड़ क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।निबंध प्रतियोगिता में सोनिया मीणा ओडा, हरीश पटेल वीरपुरा तथा स्नेहा पंचाल देवपुरा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

जयसमंद महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित
जयसमंद महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजन किया गया।जिनमे प्रमुख रस्सा कसी,कुर्सी दौड़ रुमाल झपट्टा इत्यादि रहे जिनमे छात्र–छात्राओं एवं ग्रामीणों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
कठपुतली एवं मैजिक शो ने समा बांध दिया
कार्यक्रम में कठपुतली एवं मैजिक शो ने सभी दर्शकों का समा बांध दिया।इस कार्यक्रम में खूब तालिया बटोरी।
सौन्दर्य से अभिभूत,प्रतिभा से चमत्कृत हुए जयसमंदवासी
जिले की प्रतिभागियों ने हुनर आजमाया और जयसमंद महोत्सव के सभी पैमानों पर खरा उतरने एवं प्रतिभा तलाशने का जो मंच जिला प्रशासन से संजोया उसे जयसमंद महोत्सव जिसमे प्रतिभागियों ने सामुहिक नृत्य में खुद को पेश किया।
उत्साह व मनोरंजन की मिसाल बना जयसमंद महोत्सव
जयसमंद महोत्सव में विभिन्न समुदायों,समाजों,संस्थाओं, धार्मिक प्रतिनिधियों,जन प्रतिनिधियों,अधिकारियों एवं कार्मिकों,गणमान्य नागरिकों ने पूर्ण उमंग एवं उत्साह से हिस्सा लिया।महोत्सव में शामिल लोक सांस्कृतिक दलों ने विभिन्न मनमोही लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोकानुरंजन करते हुए जयसमंद महोत्सव के उल्लास का दिग्दर्शन कराया।
जिला कलेक्टर का सराहनीय प्रयास – रघुवीर मीणा
पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि जयसमंद पर प्रथम आयोजन वाकई में खूबसूरत है।यह जिला कलेक्टर का सराहनीय प्रयास है जिसको यहां आयोजन किया गया। अब सलूम्बर जिले में पर्यटन क्षेत्र में अब जरूर विस्तार होगा।जयसमंद मीठे पानी की झील है जो विश्व मे अपना एक इतिहास लेकर है।यहां वन विभाग के द्वारा जंगल सफारी व अन्य गतिविधियां यहां के लोगों को रोजगार देगा। क्षेत्र के लोगों से निवेदन है कि यहां की प्रकृति,संस्कृति व विरासत को सहेज कर रखे जिससे आने वाले समय मे एक नई पहचान मिलेगी।
पर्यटन को बढ़ाना उद्देश्य – विधायक अमृत लाल मीणा
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अमृत लाल मीणा ने कहा कि सलूम्बर में पर्यटकों को बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया है।झीलों के शहर उदयपुर में आने वाले पर्यटक सीधे सलूम्बर जिले में आये जिससे यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मीणा ने कहा कि जयसमंद झील वाकई में अपने आप मे ही इतिहास है।106 किलोमीटर का मेगा हाइवे को पर्यटन क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा है।जिससे ऋषभदेव,चांवड,गातोड़ धाम,जयसमंद, जगत,झामेश्वर से उदयपुर तक होगा।
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार पहले ऐसे कलेक्टर मिले है उन्होंने जिले की दिशा व दशा को बदलने का बेड़ा उठाया है।
गैर नृत्य पर थिरके विधायक एवं प्रतिभागी,जैसे आई हो होली उस तरह हुआ माहौल
कार्यक्रम के दौरान जेसे ही ढोल और कुंडी की थाप पर गैर नृत्य का आयोजन किया गया।विधायक अमृत लाल मीणा भी अपने कदम थिरकने से नही रोक पाए उत्साह के साथ गैर नृत्य खेला गया और प्रतिभागियों ने लेजम और डंडे से गैर नृत्य खेला।विधायक अमृत लाल मीणा ने ढोल बजाकर उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्रथम स्थान पर आने वाले बालक/बालिका खिलाडियों को विधायक अमृत लाल मीणा एवं जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के हाथों पारितोषिक वितरित किये गये।
आरती और दीपदान से हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में जयसमंद पाल पर स्थित नरबदेश्वर महादेव मन्दिर में जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, विधायक अमृत लाल मीणा,सीईओ अनिल पहाड़िया ने आरती और पूजा अर्चना के बाद झील में दीपदान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम मे जिला शिक्षा अधिकारी पीयूष जैन,जयसमंद विकास अधिकारी महेश चौहान,सराडा विकास अधिकारी दयाचंद यादव,जयसमंद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक जोशी,सराडा प्रधान बसंती देवी,भाजपा सराडा मंडल अध्यक्ष पंकज चौबिसा,नरेन्द्र मीणा,दीपेश परखोन,जयसमंद प्रधान गंगाराम मीणा,लक्ष्मी नारायण पंड्या,ब्लॉक अध्यक्ष गणेश चौधरी,पीईईओ देवपुरा दुर्गा शंकर चौबीसा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,कार्मिक एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रहे।
