शैक्षिक उन्नयन पर मंथन,चिंतन के साथ दो दिवसीय सत्रांत वाकपीठ सम्पन्न

बच्चों की नींव मजबूत करने पर अधिक फोकस की जरूरतः मावली विधायक डांगी 

उदयपुर,ओमप्रकाश सोनी  । शैक्षिक उन्नयन को लेकर मंथन एवं चिंतन के साथ ही मंगलवार को मावली ब्लाॅक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों की दो दिवसीय सत्रांत वाक्पीठ गीतांजलि इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज डबोक के सभागार में सम्पन्न हुई। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मावली विधायक पुष्करलाल डांगी थे जबकि अध्यक्षता मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जगदीशराज श्रीमाली,मावली ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गौखरू,अतिरिक्त मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी प्रकाशचन्द्र चौधरी,शिक्षक नेता खेमराज कड़ेला,सुरेश कुमार देशबंधु,धुलीराम डांगी, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय व शारीरिक शिक्षक वॉकपीठ के जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया,गिट्स के वित्त नियंत्रक बाबुलाल जांगिड़, बार एसोसिएशन की अध्यक्ष मिथिलेश बापना पूर्व बार एसोसिएशन मावली के पूर्व अध्यक्ष कपिल पगारिया आदि बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित के रूप में थे। प्रधानाचार्य वाक्पीठ के अध्यक्ष संजय

बड़ाला,सभाध्यक्ष आशा सोनी मंचासीन रहे । प्रधानाचार्य वाक्पीठ के अध्यक्ष संजय बड़ाला ने बताया की अतिथियों के हाथों द्वीप प्रज्जवलन के बाद आकाशवाणी कलाकार मंजुला गमार द्वारा ‘श्रीमान आपका अभिनंदन है’…. गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अतिथियो का स्वागत वाक्पीठ कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किया गया। इसके बाद लोक कलाकार मंजु गमार ने राजस्थानी लोक गीतों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। विभाग की ओर से अतिथियो का स्वागत सीबीईओ मावली प्रमोद कुमार सुथार ने किया तथा राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस नवाचार को लेकर समय पर कार्य करवाने की अपेक्षा की। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक पुष्करलाल डांगी ने इस मौके पर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मावली अग्रणी है। उन्होने कहा कि सभी संस्था प्रधान प्राइमरी की कक्षाओं के बच्चों की नींव मजबूत करने पर अधिक फोकस करें तो शिक्षा के क्षेत्र में और विकास कर पाऐंगे। विद्यालयों में सुविधाओं की कमी नहीं हो इसके लिए विधायक डांगी ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री जगदीशराज श्रीमाली ने कहा कि जिसके पास नाॅलेज पावर है वही विजेता है। हम बच्चों में इस पावर को विकसित करने में पूरे मनोयोग से लगें। अतिथियों के हाथों आगामी दिनों सेवानिवृत्त हो रहे डाॅ.बनवारीलाल पारीक एवं पन्नालाल मेघवाल का तथा हाल ही सेवानिवृत हुए रामलाल तेली का सरोपा एवं अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर अतिथियों के हाथों बनवारीलाल पारीक की राजस्थानी पुस्तक का विमोचन किया गया। दो दिवसीय वाक्पीठ का प्रतिवेदन इन्दु हाड़ा ने प्रस्तुत किया। वाक्पीठ की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर निवर्तमान कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। वाक्पीठ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया एवं समस्त नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी को अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र चौधरी के द्वारा शपथ दिलाई गई। समापन से पूर्व सुबह डाॅ.हर्षिता श्रीमाली ने नई शिक्षा नीति को लेकर वार्ता प्रस्तुत की। गीतांजलि इंस्टीट्यूट के एचआर हेड डाॅ.राजीव पाण्डेय किसी भी व्यक्ति का ज्ञान कौशल कम हो लेकीन एटीट्यूड पॉजिटिव हो और वह पूर्ण रूप से ईमानदार हो तो वह सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व हो जाता है,डाॅ.अभय मेहता ने जीवन को बैलेंस कैसे करें विषय पर माॅटीवेशनल वार्ताएं प्रस्तुत की। सूचना का अधिकार अधिनियम समेत अन्य अधिनियम की जानकारी एडवोकेट मिथिलेश पगारिया ने दी। राजवीर चौधरी ने स्काउट के संदर्भ में पंजीकरण की सूचनाओं सम्बन्धी जानकारी दी। समापन कार्यक्रम पर आभार संजय बड़ाला ने ज्ञापित किया जबकि संचालन मोहनलाल स्वर्णकार ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!