योग महोत्सव उदयपुर के लोगो व पोस्टर का सांसद व विधायक ने किया विमोचन
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय- भारत सरकार द्वारा संस्कृति विकास संस्थान के माध्यम से तीन दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन उदयपुर के गांधी ग्राउंड में दिनांक 8 – 9 व 10 मार्च 2024 को किया जाएगा, इस संदर्भ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा तथा शहर विधायक ताराचंद जैन ने योग महोत्सव के लोगो तथा पोस्टर का विमोचन करते हुए उदयपुर वासियों इस योग महोत्सव के आयोजन में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से अधिकाधिक लाभ लेने हेतु अपील की जानकारी देते हुए आयुष मंत्रालय की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य एवं इस योग महोत्सव के आयोजन सचिव हिमांशु पालीवाल ने बताया कि उक्त आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्र से योग विशेषज्ञ, विश्वविद्यालयों के योग प्रतिनिधि, रिसर्च स्कॉलर एवं विद्यार्थियों के साथ आमजन भी शिरकत करेंगे। इस महोत्सव में भारतीय चिकित्सा पद्धति की आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा तथा होम्योपैथिक पद्धतियों के विषय विशेषज्ञ एवं चिकित्सकों के द्वारा आमजनों हेतु नि:शुल्क ओपीडी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ देश भर से आयुष के क्षेत्र में स्टार्टअप प्रोजेक्ट संचालित कर रहे उद्यमी अपने स्टाल्स के माध्यम से इस क्षेत्र में और अधिक विकास की संभावनाओं को प्रदर्शित करेंगे। इस महोत्सव में तकनीकी सत्रों, सांस्कृतिक संध्याओं,योग संबंधी प्रतियोगिताओं (पोस्टर, क्विज, योग श्लोक सूत्र, योगासन) आदि का आयोजन साथ-साथ आम जनों हेतु बड़े स्तर पर दक्ष प्रशिक्षकों एवं योगाचार्य द्वारा तकनीकी योग सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा। सुविवि योग केंद्र के डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान को इस आयोजन के समन्वयक होंगे
