सलूम्बर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू राज्य स्तर पर सम्मानित,विशेष योग्यजन कल्याणार्थ कार्य के लिए हुआ सम्मान

सलूम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । फलौदी जिला कलक्टर रहते हुए विशेष योग्यजन कल्याणार्थ किए गए उत्कृष्ट कार्याें के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व वर्तमान में सलूम्बर जिला कलक्टर जसमीतसिंह संधू गुरूवार को निदेशालय विशेष योग्यजन जयपुर की ओर से राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।

विशेष योग्यजन कल्याणार्थ राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना के तहत विशेष योग्यजनों के कल्याण के लिए कार्यरत व्यक्तियों और संस्थानों का चयन किया गया था।इसमें सलूम्बर जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू को फलौदी में जिला कलक्टर रहते हुए विशेष योग्यजन को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाकर समाज की मुख्य धारा में लाने को लेकर किए गए प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।एच.पी.एम.रीपा ओ.टी.एस. स्थित भगवत सिंह मेहता सभागार जयपुर में आयोजित समारोह में जिला कलक्टर को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रेम चंद बैरवा उप मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार व अविनाश गहलोत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने प्रदान किया गया।

सलूम्बर में भी शुरू होगा अभियान

जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने कहा कि विशेष योग्यजन भी इसी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है।उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीने का अधिकार है।फलौदी की तर्ज पर सलूम्बर जिले में भी विशेष योग्यजन के कल्याण को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।इसमें पूरा प्रयास किया जाएगा कि विशेष योग्यजन को पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ मिले और वे भी समाज की मुख्य धारा से जुडे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!