लाखों के फर्जी बिल लगा कर भष्टाचार का आरोप : ग्राम पंचाय के नरेगा फर्जी बिलों का भुगतान रूकवाने और दोषियों पर कार्यवाही की मांग

बांसवाडा । घाटोल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गनोडा में ग्राम विकास अधिकारी गोपाल जोशी द्वारा ठेकेदार से मिली भगत कर लाखों के फर्जी बिल नरेगा में सामग्री के नाम फीड किए गए हैं। यह आरोप गांव के ही वार्ड पंच और लोगों ने लगाए और कार्यवाही के लिए प्रशासन को शिकायत की है।

लगभग 13 लाख के फर्जी बिल बनाकर फीड किए हैं जिनका भुगतान होना है। जहां कच्ची सड़क पर ग्रेवल कार्य दिखा कर बिल बनाए है उन कच्ची सड़कों पर एक रुपए की भी सामग्री नहीं डाली गई है। इसके अलावा दो सिंचाई नाली एवं एक पक्की नाली के बिल है जो लगभग 23 लाख के है, जिनका कार्य भी अपूर्ण है एवं गुणवत्ता विहीन है।- टी.ए.डी. से स्वीकृत राशि लगभग 20 लाख के कार्य में गुणवत्ताविहीन कार्य कर लाखों रूपयों का भ्रष्टाचार हुआ है।

कच्ची सड़क मय ग्रेवल संस्कृत कॉलेज से सज्जनसिंह का गडा सीमा तक । कच्ची सड़क मय ग्रेवल तहसील कार्यालय से बिछावाडा सीमा तक। कच्ची सड़क डामोरपाडा से हरमोरपाडा मय रपट पुलिया। कच्ची सड़क निर्माण शकु बापु के घर से लाम्बापारडा की ओर। कच्ची सड़क निर्माण मोटागांव रोड से वजेंग पाटीदार के खेत की ओर। संस्कृत कॉलेज से अखेपान जी का गडा। घाटोल रोड से लाम्बापारडा की सड़क में भ्रष्टाचार किया ऐसा आरोप है। इसके अतिरिक्त केन्द्र एवं राज्य वित्त आयोग से प्राप्त राशि भी अपनी मन मर्जी से खर्च कर गबन करने की आशंका जताई है। शिकायत कर्ता दिपक बामनिया, रोशनी व्यासलीलाराम, आशा देवी हैं जिन्होंने फर्जीवाडे एवं भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग उठाई है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!