विशेष योग्यजन कल्याणार्थ राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना : जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू को विशेष योग्यजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु किया जाएगा सम्मानित

सलूम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । विशेष योग्यजन कल्याणार्थ राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन के क्षेत्र में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं सम्मान समारोह 22 फरवरी को एच.पी.एम.रीपा ओ.टी.एस. स्थित भगवत सिंह मेहता सभागार जयपुर में आयोजित किया जाएगा।

इस हेतु विशेष योग्यजन निदेशालय द्वारा फलौदी के निवर्तमान जिला कलक्टर एवं वर्तमान में सलूम्बर के जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू का चयन किया गया है,जिन्हें विशेष योग्यजन कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!