राज्य स्तरीय आस्थे द अखाड़ा में खेलो इंडिया वूमेंस लीग में उदयपुर की बेटियों ने 9 स्वर्ण पदक दोष सिल्वर रजत पदक एवं एक कांस्य पदक जीता
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । सीकर के पलसाना में गत दिनों आयोजित हुई राज्य स्तरीय आस्थे द अखाड़ा वूमेंस लीग में उदयपुर की बेटियों ने 9 स्वर्ण पदक ,2 रजत पदक व एक कांस्य पदक जीत कर उदयपुर का नाम रोशन किया । आस्थे द अखाड़ा के जिला सचिव डॉ. सतीश चौधरी ने बताया कि उदयपुर की तनु राणावत ,तेजस्वी पालीवाल तस्कीन फातिमा, जावीया फातिमा, गुंजन ,संध्या किरण गायरी, कंगना सिसोदिया एवं सायना बानो ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते वहीं पर सुहानी गायरी एवं मुस्कान बानू ने सिल्वर पदक तथा कृष्णा ने कांस्य पदक जीत कर उदयपुर का गौरव बढ़ाया। उदयपुर पहुंचने पर शारीरिक शिक्षक एवं प्रशिक्षक तुलसीराम गायरी,अब्दुल गनी अनिल टांक सहित अनेक खेल प्रेमियों खिलाड़ियों का अभिनंदन एवं स्वागत किया। डॉक्टर चौधरी ने बताया कि सभी पदक विजेता खिलाड़ी खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाएगी।
