फाइनेंस कंपनी के 16 कर्मचारी डकार गए 3 लाख से अधिक की राशि,समूह लोन की राशि एकत्रित कर जमा नही करवाई, ऋषभदेव थाने में मामला दर्ज

ऋषभदेव । फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा समूह लोन की राशि एकत्रित कर कंपनी में जमा नहीं कराने का मामला सामने आया है । करीब 3 लाख रुपए से अधिक की राशि के गबन का मामला पुलिस थाना ऋषभदेव में दर्ज हुआ है । थानाधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि प्रार्थी अनूप सिंह एरिया मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है की उनकी कंपनी स्पनदा स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड कंपनी जरूरतमंद महिलाओं को समूह लोन उपलब्ध करवाती है । पिछले कुछ समय से कंपनी के कर्मचारी कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर रहे है । कंपनी द्वारा ऑडिट करने पर पता चला कि मई 2022 से सितंबर 2023 तक कर्मचारियों द्वारा समूह लोन की किस्त एकत्रित कर ऋणीयो की डायरी में एंट्री की गई लेकिन उक्त राशि कंपनी के पास नहीं जमा कराई गई है । जांच में सामने आया की उक्त गबन राशि 332425 रुपए है । कम्पनी द्वारा कर्मचारी (1) अनिल रैदास लोन ऑफिसर (2) भीमराज मीणा लोन ऑफिसर (3) हरीश चंद्र लोन ऑफिसर (4) जीतमल लोन ऑफिसर (5) कुलदीप ढोली लोन ऑफिसर (6) लालंशकंर लोन ऑफिसर (7) मुकेश डिडोर लोन ऑफिसर (8) मुकेश कुमार यादव लोन ऑफिसर (9) निर्मल कुमार कीर लोन ऑफिसर (10) प्रदीप कुमार डामोर लोन ऑफिसर (11) शभुलाल पटेल लोन ऑफिसर (12) सतोष मैदा लोन ऑफिसर (13) वेलाराम डामोर लोन ऑफिसर (14) विजय भगोरा लोन ऑफिसर (15) वीरेद्र चरपोटा लोन ऑफिसर (16) विनोद कुमार वर्मा ब्राच मैनेजर पर मुकदमा दर्ज करवाया है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!