आमने-सामने भिड़ीं 2 बाइक, 3 की मौत,एक मोटरसाइकिल पर चार और एक पर तीन युवक सवार थे

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर के बाद उस पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं। एक बाइक पर चार और एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उदयपुर के बेकरिया इलाके में हुआ।

बेकरिया थानाधिकारी प्रभुसिंह चूंडावत ने बताया- मरने वाले तीनों युवक अलग-अलग गांव के थे। हादसा बेकरिया थाने से करीब 25 किलोमीटर दूर मांडवा चौराहा से आगे सिंगल रोड पर पहाड़ी इलाके में हुआ।

दो युवकों की मौके पर ही मौत

भूतवड़ निवासी सुरेश (22) पुत्र खुमा गरासिया और मोरजरा निवासी धन्नाराम (18) पुत्र भलाराम गरासिया की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

घायल उदयपुर रेफर

भूतवड़ निवासी कमलेश पुत्र सवा गरासिया, मिथुन पुत्र मीनाराम गरासिया, देवा पुत्र सोहन गरासिया सहित चार युवक घायल हो गए। घायलों को बेकरिया सीएचसी में प्राथमिक इलाज देकर उदयपुर रेफर किया गया है। शवों को बेकरिया सीएचसी में रखकर परिजनों को सूचना दी गई है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!