उदयपुर : पूर्व सीएम के मंत्री बेटे को कोर्ट से झटका : पत्नी को हर महीने देने होंगे 4 लाख, दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और वर्तमान पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को अपनी पत्नी को भरण-पोषण के लिए हर महीने 4 लाख रुपए देने होंगे। उदयपुर की फैमिली कोर्ट-3 ने शुक्रवार को ये आदेश जारी किया।

मंत्री विक्रमादित्य की पत्नी सुदर्शना सिंह राजसमंद के चूण्डावत आमेट रियासत परिवार से आती है। उन्होंने अक्टूबर 2022 में उदयपुर कोर्ट में घरेलू हिंसा एक्ट के तहत पति के खिलाफ परिवाद पेश किया था।

घरेलू हिंसा को लेकर दर्ज कराया था परिवाद

सीनियर वकील भंवर सिंह देवड़ा ने बताया- विक्रमादित्य सिंह को केस चलने तक अंतरिम भरण-पोषण के रूप में हर महीने चार लाख रुपए देने होंगे। मामले को लेकर विक्रमादित्य भी अपने परिवार के साथ उदयपुर आ चुके हैं। सुदर्शना सिंह ने अक्टूबर 2022 में उदयपुर कोर्ट में घरेलू हिंसा एक्ट के तहत पति के खिलाफ परिवाद पेश किया था ।

पति पर परेशान करने का आरोप

विक्रमादित्य सिंह और सुदर्शना की मार्च 2019 में जयपुर में शादी हुई थी। उनका परिवार शिमला में पूर्व राजघराने से है और पीहर भी 16 उमराव में से एक आमेट है। शादी के बाद पति-पत्नी दोनों के बीच आपसी मतभेद बढ़ते गए और पत्नी सुदर्शना ने ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया। कोविड महामारी के समय से दोनों अलग रह रहे थे। इसके बाद उदयपुर कोर्ट में वाद दायर किया गया।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!