बांसवाडा : पूर्व मंत्री मालवीया होंगे बीजेपी में शामिल ! मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर लौटे, जल्द हो सकता है पार्टी परिवर्तन

प्रदेश की राजनीति में बड़ा झटका कांग्रेस को लगने वाला है। पार्टी के बड़े नेता और सीडब्लूसी मेंबर महेंद्र जीत सिंह मालवीया भाजपा जॉइन कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार मालवीया गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर लौटे हैं। इस मीटिंग में दोनों के बीच समीकरण बैठ गए हैं।

जानकारों के अनुसार मालवीया अगले एक या दो दिन में भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति के समक्ष पार्टी जॉइन कर सकते हैं।

मालविया को लेकर चल रहीं चर्चाएं सही साबित हुई तो भाजपा भी एक साथ कई निशाने साध लेगी। आगामी लोकसभा चुनाव के बाद पंचायतीराज चुनाव में भी इसका लाभ मिलेगा। बीते ढाई दशक से भाजपा जिला प्रमुख नहीं बना पाई है। मालविया की मुख्यमंत्री से मुलाकात, नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाने जैसी बातों ने मालवा और गुजरात से सटे इस लोकसभा क्षेत्र में इन सवालों और चर्चाओं को हवा दे दी है कि क्या वे पार्टी बदल रहे हैं? यदि ऐसा हुआ तो यह हरिदेव जोशी के मुख्यमंत्री बनने की भांति ही वागड़ की राजनीति का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट होगा। अब देखना है कि ऊंट किस करवट बैठेगा?

लोकसभा चुनाव समीप आने के साथ ही वागड़ में टिकट की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भाजपा में वर्तमान सांसद सहित अन्य वे दावेदार खम ठोक रहे हैं, जो विधानसभा चुनाव में टिकट से वंचित रहे। वहीं कांग्रेस को दोनों जिलों में पहचाने जाने वाले चेहरे की तलाश है। कांग्रेस में टिकट दोनों जिलों में बारी- बारी से दिया जाता है। इस बार बांसवाड़ा की बारी है। यहां बड़े चेहरे के रूप में CWC सदस्य महेन्द्रजीतसिंह मालविया हैं। वे अभी विधायक है। वे खुद चुनाव नहीं लड़ने की बात तो कह चुके हैं, किंतु राजनीति में सब जायज है।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!