नाबालिग से रेप का आरोपी 36 दिन से फरार,पकड़े हुए आरोपी को छोड़ा,घंटाघर थाना की पुलिस की लापरवाही

17 साल की नाबालिग से रेप कर उसे प्रेग्नेंट करने के आरोपी को घंटाघर थाना पुलिस 36 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। पीड़िता की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कई बार घंटाघर थाने से लेकर आईजी और एसपी को गुहार लगा चुकी है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। हैरानी वाली बात ये है कि घंटाघर थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ जिस युवक को पकड़ा था, उसे बाद में छोड़ दिया। नाबालिग की मां का आरोप है कि पुलिस आरोपी का बचाव कर रही है।

दरअसल, 18 सितंबर 2023 को नाबालिग लड़की के लापता होने की रिपोर्ट उसकी मां ने घंटाघर थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने तलाश करते हुए महाराष्ट्र के पुणे से नाबालिग और उसके साथ एक युवक को दस्तयाब किया था। उदयपुर लाने के बाद जब नाबालिग की मेडिकल जांच हुई तो उसमें उसके डेढ़ माह की प्रेग्नेंसी की बात सामने आई। फिलहाल नाबालिग को नारी निकेतन केन्द्र में रखा गया है। जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है ताकि उसकी सहमति से अबॉर्शन किया जा सके।

पुलिस ने नाबालिग के साथ जिस युवक को पकड़ा, उसे क्यों छोड़ा : सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष यशोदा पणिहार ने बताया कि पुलिस ने जिस वक्त नाबालिग बच्ची को दस्तयाब किया। उस वक्त एक युवक उसके साथ था। पुलिस को उसे नहीं छोड़ना चाहिए था। उसे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार करना चाहिए। ये बहुत गंभीर मामला है। पुलिस को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। नाबालिग अबॉर्शन के लिए पहले राजी हो गई थी तब हम उसे हॉस्पिटल लेकर गए थे लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने बाद उसने मना कर दिया।

पुलिसकर्मी ने बच्ची को डराया तो अबॉर्शन के लिए मना कर दिया : पीड़िता की मां

नाबालिग की मां का कहना है कि मैं 3 माह से परेशान हो रही हूं। खुद पुलिस ने आरोपी लड़के को भगा दिया। अबॉर्शन के लिए बच्ची राजी हो गई थी लेकिन जब हॉस्पिटल लेकर गए तो घंटाघर थाने के पुलिसकर्मी अर्जुनलाल ने बच्ची को डरा दिया तो उसने अबॉर्शन के लिए मना कर दिया। मैं थाने जाती हूं तो मुझसे गाली-गलौच की जाती है। मैं बहुत परेशान हूं।;

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!