बसंत पंचमी पर राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल में सरस्वती माता जी की मूर्ति की हुई स्थापना

बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल के अंदर स्वामी विवेकानंद परिषद की पहल से भींडर नगर के भामाशाह कैलाश मन्दावत व ईश्वर लाल मन्दावत ने माता पिता की स्मृति में परिवार की बुधवार को बसंत पंचमी के उपलक्ष में सरस्वती माता जी की मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ।प्रातः 9 बजे से बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से कलश यात्रा निकाली गई जो सूरजपोल नृसिंह मंदिर,रावलीपोल, सदर बाजारमोचीवाड़ा,हिता गेट, बाहर का शहर,रामपोल बस स्टैंड हॉस्पिटल रोड़ होते हुए पुनः विद्यालय में पहुंची कलश यात्रा में भींडर नगर के आराध्य देव नृसिंह भगवान का बेवाण उसके पीछे खुली जीप में सरस्वती माता जी की प्रतिमा थी। उसके बाद सुबह 11:15 बजे पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सरस्वती माता जी की मूर्ति स्थापित की गई। उसके बाद स्वागत कार्यक्रम हुआ स्वामी विवेकानंद परिषद व विद्यालय की ओर से भामाशाह को मोठड़ा मोमेंटो व उपरना पहनाकर स्वागत अभिनदंन किया गया। शिव वाटिका में नगर के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। इस मौके पर वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम शंकर पण्ड्या,महावीर वया, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष चमन लाल सोनी,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश खटीक, डिप्टी डायरेक्टर माध्यमिक पुष्पेंद्र यादव स्वामी विवेकानंद परिषद के अध्य्क्ष मांगीलाल साहू, स्वामी विवेकानंद परिषद सरंक्षक प्रकाश वया,पार्षद सुरेश कंठालिया, लता चौबीसा गोपाल चौबीसा,किशन लाल व्यास, जगदीश प्रसाद सुथार,ओम प्रकाश धर्मावत, मधुसूदन भोजावत, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश शर्मा शारीरिक शिक्षक हीरालाल सुथार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक ओम प्रकाश मन्दावत ने किया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!