कैंपस एंबेसडर कार्यशाला का आयोजन
मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ,154 में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के तहत मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कैंपस एंबेसडर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में उमेश माहेश्वरी प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंधु तथा मोहनलाल स्वर्णकार प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेडी तथा बूथ लेवल अधिकारी संजय गहलोत द्वारा कार्यशाला मैं कैंपस एंबेसडर को चुनावी वर्ष मेंEDC,MDV,ELC BAG ,रैली, नारे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे मेहंदी प्रतियोगिता, पत्र लेखन, निबंध प्रतियोगिता ,चुनावी प्रश्नोत्तरी ,पोस्टर प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं चुनावी अप जैसे केवाईसी सी विजुअल एप, मिशन 75 एवं यूत चला बूथ विद्यालय में कॉलेज में संकल्प पत्र पोस्टर बैनर आदि लगाकर चुनाव मैं अधिक से अधिक लोग मतदान करें इस हेतु प्रेरित करने के लिए शिव की विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जिसमें एसडीएम की अपील कार्ड पत्रिका, कुमकुम पत्री ,निमंत्रण पत्र, पीले चावल से अधिक आयु के लोगों को तिलक में माला, साफा, ऊपरना आदि पहनाकर मतदान के प्रति जागरूक करना इसके साथ ही सोशल मीडिया हैंडल्स जैसे ट्विटर फेसबुक इंस्टाग्राम यूट्यूब व्हाट्सएप सतरंगी सप्ताह तथा विशेष भूत जैसे पर्यटन स्थल थीम कलर, थीम आधारित महिला भूत ग्रीन, भूत दिव्यांग भूत आदि की जानकारी दी गई, साथ ही मतदान दिवस के दिन वार रूम का गठन कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में कैंपस एंबेसडर की विशेष भूमिका रहती है इस संबंधी प्रशिक्षण दिया गया उक्त कार्यशाला में उपखंड अधिकारी उपेंद्र कुमार शर्मा, तहसीलदार साहब रमेश चंद्र वडेरा, स्वीप कोऑर्डिनेटर श्रीदेवी काठात सहायक प्रोग्रामर कमल छाबड़ा, सूचना सहायक मयंक सन्नाडय द्वारा कैंपस एंबेसडर का हौसला अफजाई किया गया। उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट द्वारा छात्र-छात्राओं को डायरी व पेन देकर प्रोत्साहित किया गया, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में लोगों को अधिक से अधिक प्रेरित करें इस हेतु प्रोत्साहित किया गया कैंपस एंबेसडर तबस्सुम बानु, नेहा गर्ग ,यामिनी सेन, ट्विंकल गर्ग, युविका गुसर, जाह्नवी वैष्णव, पायल जाट, विमल गाडरी, साहिस्ता नूर ,ममता मेघवाल, पायल साहू, खुशी कुमारी पाराशर ,आदि ने भाग लिया पायल साहू एवं तबस्सुम बानो को उपखंड अधिकारी द्वारा प्रशंसा पत्र देखकर सम्मानित किया गया।
