जल जीवन मिशन के तहत पीवीसी टैंक के बजाय आरसीसी टैंक निर्माण करने की मांग, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षेत्र की रजोल ग्राम पंचायत के अंतर्गत राजस्व गांव बामनवाड़ा में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत किये जा रहे कार्य को लेकर गुरुवार को गांव के युवाओं ने जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में मांग की गई कि गांव में योजनांतर्गत प्रस्तावित पीवीसी टैंक के बजाय आरसीसी वाटर स्टोरेज टैंक का निर्माण किया जाएगा ताकि पानी की गुणवत्ता बनी रहे। वही पीवीसी टैंक का जीवनकाल भी तुलनात्मक रूप से कम होता है। युवाओं ने बताया कि अन्य सभी स्थानों पर आरसीसी टैंक का ही निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त जिस स्थान पर कुआं खोदा जा रहा है वह स्थान नदी के बहाव क्षेत्र में आता है ऐसे में बांध के ओवरफ्लो पानी से कुआं ध्वस्त हो जाने की संभावना है, वहीं जहाँ कुआं खोदा जा रहा है वहाँ गंदगी भी पसरी हुई है। युवाओं ने मांग की कि कुआं पास के किसी सुरक्षित एवं साफ स्थान पर खोदा जाएं इस पर जिला कलेक्टर ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!