ग्राम पंचायत टेकण की जसोदा को मिला नया जीवन,होंठ कटा होने,खाने व बोलने में थी समस्या

सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । लसाडिया के ग्राम पंचायत टेकण के रुपावत फला में चिकित्सा विभाग कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यकम (RBSK) की टीम को स्क्रीनिंग के दौरान आशा ने बताया कि भेरुलाल मीणा की पुत्री जसोदा उम्र 1 वर्ष का होंठ कटा हुआ है,साथ ही खाने व बोलने में समस्या आती है।टीम के सदस्य मोहन गमेती व अर्चना कुमारी सीएचओ ने उस ही समय उसके घर जाकर पिता से सम्पर्क कर जसोदा से मिले जिससे पता चला कि जसोदा को जन्मजात विकृती CLEFT LIP & CLEFT PALATE कि समस्या है, टीम ने परिवार के सदस्यो को बताया कि इसका ईलाज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यकम (RBSK) के तहत बिना किसी खर्च से हो सकता है, जसोदा के पिता ई-मित्र कि दुकान चलाते है और माता घर व खेत का कार्य करती है, परिवार कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने से ईलाज कराने के लिए तैयार हो गये। साथ ही जसोदा के पिता ने बताया कि पूर्व में ईलाज के लिए उनके द्वारा कुछ निजी चिकित्सा संस्थान से सम्पर्क किया गया था,लेकिन वहा पर ज्यादा खर्चा होना बताया गया, जिससे वह ईलाज नही करा सके। टीम के सदस्यो ने जसोदा कि जन्मजात विकृती के बारे में जिला स्तर पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यकम (RBSK) के कोर्डिनेटर को बच्चे कि समस्या के बारे में सूचना दी गई। कोर्डिनेटर द्वारा बच्चे को ग्लोबल हॉस्पीटल माउंट आबू में ऑपरेशन कराने हेतु बताया गया। 29 जनवरी को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यकम (RBSK) के वाहन से जसोदा के परिवार के सदस्य को साथ लेकर ग्लोबल हॉस्पीटल माउंट आबू में जसोदा का ऑपरेशन कराने हेतु भर्ती करवाया गया। 1 फरवरी को बच्चे के होंठ का सफल ऑपरेशन किया गया। 1 माह बाद CLEFT PALATE का ऑपरेशन किया जाएगा। बिना कुछ खर्च किये सफल ऑपरेशन होने से भेरुलाल मीणा व उसके परिवार द्वारा चिकित्सा विभाग एवं टीम को धन्यवाद दिया एवं सराहनीय कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा टीम के सदस्यो कि प्रशंसा कि गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!