बिका खेड़ा में वार्षिक उत्सव मनाया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील की चंगेडी ग्राम पंचायत के बिका खेड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
जिसमें वैभव शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार अध्यक्षता प्रधानाध्यापक छोगालाल गाडरी, अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु , विमल यादव, सी एच ओ सुनीता वर्मा, विशिष्ट अतिथि सरपंच भगवती लाल जाट, राजू पुरी गोस्वामी, मोहन सिंह चारण, एसएमसी अध्यक्ष हरलाल मेघवाल, मांगीलाल रावत,मांगीलाल गाडरी, राहुल दास, बहादुर खान उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा मां शारदे को अगरबत्ती पुष्प माला द्वीप प्रज्जल्लन किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन कुमकुम से तिलक ओपरना ओढा कर किया गया। मोहन लाल स्वर्णकार ने सभी बालक बालिकाओं को आशीर्वाद दिया सभी बाल गोपाल द्वारा नृत्य कविता समूह गान एक नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। शिक्षक नेता देशबंधु ने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिकके रूप में एक-एक पेन और 501रूपए दिए गए वार्षिक उत्सव में वर्ष भर का लेखा-जोखा विद्यार्थियों को आगामी कक्षा में प्रवेश पुनः करवाना सर्वांगीण विकास में वार्षिक उत्सव एवं अन्य शैक्षिक शासक्षिक गतिविधियां अपना महत्वपूर्ण योगदान होता है। वैभव शर्मा ने बताया कि सभी को मोमेंटो पुरस्कार के रूप में दिए गए प्रधानाध्यापक छोगा लाल द्वारा समस्त बालक बालिकाओं ग्रामवासियों का आभार एवं स्वागत अभिनंदन किया।
इस दौरान पी ई ओ के स्टॉफ स्कूल राजपुरा संगीता वर्मा, स्कूल भंडावास भरत कुमार, स्कूल डांग लक्ष्मी लाल रेगर, स्कूल दुधालिया सत्यवान, स्कूल चंगेडी शारीरिक शिक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्याम बबलू रावत, मंगल आशिक, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, ओम मेघवाल, इम्तियाज़ खान,शंकर लाल गमेती, राम सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक सत्यवान ने किया।
