विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव में गणतंत्र दिवस भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत “एक भारत- एक अयोध्या “थीम पर आधारित कार्यक्रम हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न।
विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव में75 वां गणतंत्र दिवस “एक भारत- एक अयोध्या “थीम पर आधारित कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत देशभक्ति, रामायण एवं महाभारत से संबंधित जीवन -प्रसंगों आधारित नाट्य मंचन किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमती विजयश्री यादव, मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री के.बी. खटोड़ , मुख्य कार्यकारी अधिकारी ,आरएसडब्ल्यूएम ऋषभदेव ,एवं विशिष्ट अतिथि विवेक झुनझुनवाला ,विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एम.एस. मणिलाल, अशोक सोडाणी एवं गौरव माहेश्वरी परिवार सहित थे।
मुख्य अतिथि के.बी.खटोड़ ने ध्वजारोहण किया ।
छात्र व छात्राओं ने बहुत ही शानदार ,मनमोहक अनुशासन के साथ कदम के साथ कदम मिलाते हुए परेड की। परेड में विश्वामित्र हाउस, गौतम हाउस, वशिष्ठ हाउस एवं भारद्वाज हाउस के सदस्यों ने सहभागिता की।
विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमती विजय श्री यादव ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत कविता पाठ ,भाषण , संगीत,सामूहिक नृत्य की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। श्रीमद् भगवत गीता में श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन के उपदेश के श्लोक का पर आधारित नृत्य, रामायण में सीताहरण ,हनुमान जी द्वारा सीता की खोज ,रावण वध एवं अवध में भगवान श्री राम के आने पर अवध में राम आए हैं………इस पर बहुत ही शानदार नाटक मंचन एवं सामूहिक नृत्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राममय वातावरण बना एवं जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के.बी.खटोड़ ने सभी अभिभावकों , विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में आरएसडब्ल्यूएम ऋषभदेव के सदस्यगण एवं विद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षिका एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुआ।
