दो दिवसीय फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के सेन्ट थॉमस जूनियर स्कूल में दो दिवसीय प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ किया। स्कूप डायरेक्टर ओम प्रकाश स्वर्णकार ने बताया कि प्रतियोगिता में जलेबी रेस,निम्बू रेस,बलून ब्लास्ट,चेयर रेस,मेंढक रेस,फैंसी ड्रेस सहित कई प्रतियोगिता आयोजित की।जिसमे प्रथम,द्वितीय, तृतीय को पारितोषिक दिया जाएगा।कार्यक्रम में बच्चो ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधा स्वर्णकार ने की।इस दौरान प्रधानाचार्य रिंकु आमेटा,रुखसार बानू,शीतल माहेश्वरी, रजिया बानू,रेखा जाट,रेखा गर्ग,कविता सोनी,नेहा गर्ग आदि मौजूद रहे।
