शिक्षक संघ अम्बेडकर ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम तहसीलदार डॉक्टर रमेश चंद्र बढेरा को ज्ञापन सोपा। साथ ही तहसीलदार वडेरा को ऊपरना मेवाड़ी पगड़ी माला पहनाकर नववर्ष की शुभकामना दी गई। ज्ञापन के अनुसार बताया की प्रदेश के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण जो नॉन टीएसपी से टी एस पी में किया जाए डार्क जोन में कई वर्षों से फंसे हुए शिक्षकों के स्थानांतरण का आदेश पारित किया जाए/एससी एस टी ओबीसी एसबीसी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बढ़ाई जाए विद्यालयों में महान पुरुषों की जयंती पुण्य तिथियां मनाई जाए शारीरिक शिक्षकों को नॉन टीएसपी के आदेश के तहत टीएसपी क्षेत्र में लगा रखा है उनको पुनः नॉन टीएसपी में लगाया जाए राजस्थान में शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों यथा बूथ लेवल अधिकारी के कार्य से मुक्त किया जाए तीन चार वर्षो से डीपीसी रुकी हुई है उसे प्रारंभ की जाए वेतन विसंगति 1170 से 12900 की जाए बकाया इमोशनल लाभ वेतन विसंगति को दूर किया जाए सभी उच्च प्राथमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद भरे जाएं जहां पुस्तकालय के लिए प्रत्यक्ष से कक्षा की व्यवस्था नहीं है वहां कक्षा की व्यवस्था की जाए रोस्टर रजिस्टर का संद्रन वर्ष 1997 से नियमित एवं वेज लोक पदों की गणना की जावे इस दौरान भेरू लाल मेघवाल, माधव लाल गमेती, गौरी शंकर खटीक, गुलाब वर्मा, राजेंद्र कुमार वर्मा, फतेह लाल यादव, दाताराम वर्मा,विनय कुमार, गंगा नकवाल, जगदीश चंद्र मीणा, जबर सिंह गहलोत, राजू रेगर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!