राम लक्ष्मण सीता की झांकी सजाई,हनुमान मंदिर प्रांगण में छप्पन भोग धराया 

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में जय बजरंग सेवा समिति बांसडा द्वारा हनुमान मंदिर पर रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया। जो रात्रि में जगमगाता हुआ दिखाई दे रहा है । सुबह में हनुमान मंदिर प्रांगण में विधि विधान से हवन आहुति दी गई। हवन में 5 जोड़ो द्वारा आहुति दी गई। करीब 2:00 बजे जुलूस निकाला जिसमें राम लक्ष्मण सीता हनुमान की झांकी सजाई कर बगी में बैठकर गांव के राधा कृष्ण मंदिर चारभुजा मंदिर से होते हुए। जुलूस में पुरुष महिलाओं ने उत्सव के साथ भाग लिया डीजे धेनु के साथ नाचते गाते हुए जय श्री राम के के गीतों व भजनों के साथ गांव के विभिन्न मार्ग से होते हुए पुनः हनुमान मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रांगण में शाम करीब 6:00 बजे हनुमान जी को छप्पन भोग धराया गया महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!