प्रांतीय सम्मेलन में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास शिक्षक समुदाय द्वारा किया जाए
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के राजस्थान शिक्षक संघ( अंबेडकर) के प्रदेश शिक्षक नेता संरक्षक एवं सलाहकार पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया की दो दिवसीय प्रांतीय शिक्षक सम्मेलन पिलवा हाउस जोधपुर में दिनांक 19 एवं 20 जनवरी को आयोजित हुआ।जिसमें प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री कमसा मेघवाल द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ दूसरे दिन समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीता बरवड विधायक भोपालगढ़ अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश द्वारा की गई।इसी क्रम में सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन माला मोमेंटो जोधपुरी साफा से सम्मान किया गया। उसमें विशिष्ठ अतिथि सभा अध्यक्ष मोडाराम कडेला, प्रदेश महामंत्री नेमाराम मेघवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल गोयल, केसरी जनागल, भगवान शाह मीणा पदाधिकारी उपस्थित रहे। देशबंधु ने दो दिवसीय कार्यक्रम के बारे में बताया की शैक्षिक सम्मेलन में विद्यार्थियों के लिए गुणवत्ता शिक्षा में नवाचार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना शिक्षकों के हित में पुरानी पेंशन यथावत रखी, जाए रोस्टर रजिस्टर 1997 से बेग लॉग की गणना की जाए विद्यार्थियों के लिए पूर्व मैट्रिक उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति राशि बढ़ाई जाए महान पुरुषों की जयंतियां पुण्यतिथियां विद्यालय में मनाई जाए, एससी एसटी कर्मचारीओ विद्यार्थियों के साथ कोई घटना होने पर जांच कमेटी द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाए ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र की ओर शिक्षकों को लगाया जाए साथ ही तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण किया जाए,विगत तीन एवं चार वर्षो से बकाया डी पी सी सेकंड ग्रेड थर्ड ग्रेड फर्स्ट ग्रेड की तुरंत की जाए वेतन विसंगति दूर करना गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त रखा जाए जैसे बी एल ओ शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति नॉन टीएसपी की जगह टीएसपी क्षेत्र में दे रखी उन्हें नॉन टीएसपी में स्थानांतरण किया जाए पुस्तकालय अध्यक्ष तथा एमडीएम पकाने वाले कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाए आदि 11 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सोपा गया इस दौरान उदयपुर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मीणा प्रदेश सरंक्षक मेघराज मीणा, माधव लाल गमेती, मावा राम मीणा, गोरी शंकर खटीक ,बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष वाल जी अड, राजसमंद जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल करोतीया ,रघुवीर रांगेरा, सोहनलाल घारू ,ललित कुमार यादव आदि सैकड़ो शिक्षक सदस्य उदयपुर संभाग से उपस्थित रहे।
