राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ मावली का स्नेह मिलन एवं शिक्षक प्रतिभा सम्मान समारोह एक निजी होटल में मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार खटीक ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान व प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन व्यास तथा विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष द्वितीय रूपलाल मीणा व जिला संरक्षक प्रथम चंद्रशेखर परमार थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने मंच के माध्यम से राज्य सरकार को शिक्षकों के लिए ट्रांसफर नीति बनाने की अपील की । ब्लॉक अध्यक्ष पवन खटीक ने संगठन को मजबूत करने व शिक्षक ,शिक्षा ,व विद्यार्थी हितों के लिए संगठन को सदैव तत्पर रहने की बात कही। संगठन द्वारा शिक्षा व खेल के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के राकेश शर्मा, डॉ ओमप्रकाश किराड, किशन पुरबिया, जितेंद्र माली, करण सिंह कितावत, विजय प्रजापत, रजनी शर्मा, शशि मीणा, रविशा शर्मा, सरिता कुमारी, प्रकाश जगरवाल , हिम्मतलाल मेघवाल, मांगीलाल रावत, विनोद मूदगल, चंद्रभान शर्मा , सुलोचना चौधरी सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन जिला उपाध्यक्ष विनोद प्रकाश भारती ने किया।
