असम के राज्यपाल कटारिया ने भगवान ऋषभदेव के दर्शन किए, राज्यपाल बनने के बाद पहली बार ऋषभदेव आगमन पर हुआ भव्य स्वागत 

ऋषभदेव । असम के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया सोमवार शाम को ऋषभदेव पहुचे । जहां मंदिर पहुंच भगवान ऋषभदेव के दर्शन कर खुशहाली की कामना की इधर मन्दिर प्रशासन की ओर से देवस्थान निरिक्षक शिव राज सिंह चौहान , गिरिश व्यास , उपखण्ड अधिकारी यतिन्द्र पोरवाल , लाल सिंह चौहान ने उपर्णा ओडा व भगवान ऋषभदेव की छवि भेट कर अभिनन्दन किया । वही मन्दिर के बाहर दिगम्बर जैन तीर्थ रक्षा कमेटी की ओर से अध्यक्ष रमेश मेहता, राजमल कोठारी,भूपेन्द्र वालावत, प्रदीप गनोडीया ने भी स्वागत किया ।  ऋषभदेव में जगह जगह स्वागत अभिनंदन किया गया । इसके बाद पूर्व उप जिला प्रमुख सुन्दर लाल भाणावत  के निवास पर पहुचे जहां पर भाजपा कार्यकर्ता की और से स्वागत किया गया । आपको बता दे की राज्यपाल बनने के बाद गुलाब चंद कटारिया पहली बार ऋषभदेव आए थे ।

इस दौरान उदयपुर शहर विधायक ताराचन्द जैन, सलुम्बर विधायक अमृतलाल मीणा, पूर्व विधायक नानालाल अहारी , केसी शर्मा,लक्ष्मीलाल दोवड़िया, देवीलाल मीणा, जयप्रकाश वाणावत,शीतल भाणावत, नारायण कलासुआ, गोपाल सोमपुरा , अभिषेक जैन, विमल कोठारी, हेमेंत मेहता , सहीत कार्यकर्ता मौजूद थे । पुलिस प्रशासन की चौकस व्यवस्था के बीच प्रशासन का दुर्व्यवहार भी देखने मिला जहा पुलिस प्रशासन के द्वारा रोड से गाडियां हटाने को लेकर जनता के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!