सुवेरी में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती राष्ट्रीय युवा दिवस कैरियर डे के रूप में मनाई
कन्हेयालाल मेनारिया
सुवेरी (खेरवाड़ा) में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती राष्ट्रीय युवा दिवस कैरियर डे के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम के वक्ता भारत भूषण जोशी ने बताया की स्वामी का दर्शन एवं स्वामी के जीवन तथा कार्य के पश्चात निहित उनका आदर्श यही भारतीय युवकों के लिए प्रेरणा का बहुत बड़ा स्रोत है। युवा पीढ़ी अपने कैरियर का एक लक्ष्य निर्धारित कर जब तक लक्ष्य हासिल ना हो, उस पथ पर आगे बढे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार सहारण, अध्यक्ष रजत यादव, विशिष्ट अतिथि महंत भारत भूषण जोशी, राकेश मीणा थे। इस अवसर पर संस्था प्रधान अंजू चौधरी, अनिता मीणा,मधुबाला लिम्बात,प्रियंका पंडवाला,दिलीप व्यास, कालूराम मीणा, शशिकला कलासुआ, मीरा मीणा, सोनिया मीणा,रितेश सालवी, कुलदीप पटेल, पंचायत सहायक कांतिलाल मीणा, सोहन लाल मीणा, राकेश मीणा राकेश मीणा,गोवर्धन मेघवाल सहित विधार्थी उपस्थित रहे। विजेताओं को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।संचालन कुरालाल पटेल ने किया।
