जवाहर नवोदय के लर्निंग प्रोग्राम में नीतू प्रथम रही
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के जवाहर नवोदय विद्यालय में लर्निंग प्रोग्राम में प्रेरणा द स्कूल आफ एक्सपीरियंसल लर्निंग प्रोग्राम के तहत दिनांक 9 जनवरी को प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें उदयपुर जिले के 272 विद्यार्थियों ने भाग लिया, प्रथम राउंड में 30 विद्यार्थी का चयन किया गया।जिनका साक्षात्कार हुआ वह फाइनल में दो विद्यार्थी चयनित हुए।इन दोनों में से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भलों का गुड़ा की छात्रा नीतू चौहान का चयन हुआ। नीतू अपनी कक्षा अध्यापिका सुषमा शर्मा के साथ 13 जनवरी को वडनगर गुजरात जाएगी जहां वे पांच दिवसीय कैंप अटेंड करेगी।
यह कैंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह नगर में प्रेरणा स्कूल में आयोजित होगा। प्रेरणा स्कूल देश में एकमात्र स्कूल है जहां एक्सपीरियंशियल लर्निंग करवाई जाती है। यह प्रोग्राम भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय के दिशा निर्देशों में संपन्न होगा। राजस्थान से चार विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे जिसमें स्थानीय विद्यालय की छात्रा नीतू चौहान भी है। इस कार्यक्रम में राजस्थान ,हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा व दमन राज्यों के 20 अंतिम चयनित विद्यार्थी भाग लेंगे इन्हें प्रधानमंत्री से मिलने का मौका भी मिलेगा।यह 20 विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने क्षेत्र में विद्यार्थियों के मेंटर का कार्य करेंगे वह उन्हें अभी प्रेरित करेंगे।
