महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ऋषभदेव में करियर मेले का आयोजन
ऋषभदेव । स्थानीय विद्यालय में विवेकानंद जयंती एव राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर कॅरियर मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गौरव सोनी (सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग ) विशिष्ट अतिथि डॉ. जयेश कलाल (नेत्र रोग विशेषज्ञ), विनिशा लोकेश पंचाल (महिला युवा उद्यमी, हिनाया हथकरघा) एवं जयेश लौहार (शाखा प्रबन्धक (ऑपरेशन) कोटक बैंक) हो । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या रेणुका थ्योफ्लस ने कीं । विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियो को करियर विकल्पो को चुनने एवं सफलता के सूत्र बताए गए।अध्यक्ष रेणुका थ्योफ्लस ने नई शिक्षा नीति 2020 में व्यावसायिक कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता गौरव सोनी ने जीवन में लक्ष्यों का निर्धारण एवं उसके लिए सतत प्रयास को सफलता का आधार बताया । डॉ जयेश कलाल ने चिकित्सा क्षेत्र मे केरियर बनाने के विकल्पों पर चर्चा की। विनिशा पंचाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया । जयेश लोहार ने वितीय साक्षरता के संबंध में व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्रस्तुतिकरण के पश्चात प्रश्नोतरी का आयोजन किया गया । जिसमे विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए स्वाभाविक प्रश्नों का रुचिकर उत्तर दिया गया।
इस अवसर पर आत्मवृत एव साक्षात्कार कार्यशाला का आयोजन किया गया । कृष्णा शर्मा ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी व प्रेरक प्रेमग सुनाए । कार्यक्रम प्रभारी प्रकाश त्रिवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन धूलीराम पटेल ने किया।
